ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

jp ganga path : 35 मिनट में तय कर सकेंगे कोईलवर से दीघा जेपी सेतु तक का सफ़र, पटना में बनेगा नया हाईवे

jp ganga path : कोईलवर से दीघा जेपी सेतु तक अब 35 मिनट में सफर तय कर सकेंगे। बिहटा मनेर दानापुर और पटना की घनी आबादी से दूर गंगा-सोन के किनारे फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा।

jp ganga path
jp ganga path
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

jp ganga path : कोईलवर से दीघा जेपी सेतु तक अब 35 मिनट में सफर तय कर सकेंगे। बिहटा मनेर दानापुर और पटना की घनी आबादी से दूर गंगा-सोन के किनारे फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। तकनीकी विशेषज्ञ और सलाहकार घनी आबादी से दूर तटबंध से उत्तर खाली जमीन को एक्सप्रेसवे के लिए उपयुक्त बताया है। इस हाईवे के निर्माण होने से लोगों की यात्राएं और सुगम हो जाएंगी।


बक्सर-पटना फोरलेन का नया विकल्प घनी आबादी से दूर कोईलवर से दीघा जेपी सेतु तक 35 मिनट में पहुंचने के लिए नए हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। भोजपुर, बक्सर, सारण और वैशाली के लोगों के लिए दीघा जेपी सेतु से परेब एनच 30 की दूरी मात्र 36 किलोमीटर रह जाएगी। दीघा-दीदारगंज जेपी गंगा पथ की तरह गंगा और सोन के किनारे एलिवेटेड रोड और मनेर से परेब के बीच 11 किलोमीटर पुरानी सड़क को इस परियोजना में फोरलेन में विकसित कर शामिल कर लिया जाएगा।


उत्तर प्रदेश की ओर से पटना, सारण और वैशाली जिले के बीच आवागमन के लिए बक्सर फोरलेन से बिहटा-दानापुर एलिवेटेड रोड से शहरी आबादी के बीच जाम में फंसने की परेशानी दूर हो जाएगी।प्रस्तावित एलिवेटेड रोड शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल और दीघा जेपी सेतु से जुड़ेगा, जिससे लंबी दूरी कम से कम समय में तय करना संभव होगा। तकनीकी विशेषज्ञ और सलाहकार सर्वेक्षण कर एलाइनमेंट के एक लिए अगले सप्ताह रिपोर्ट सौंपेंगे।


मनेर से परेब तक जल संसाधन विभाग की सड़क बनी हुई है। जल संसाधन विभाग इसे चौड़ीकरण के लिए 71.30 करोड़ की निविदा भी बीते 25 जनवरी को कर दी है। नई परियोजना की मंजूरी के बाद यह सड़क फोरलेन में बदल जाएगी। दीघा से दीदारगंज के बीच 21 किलोमीटर की दूरी घंटे भर में लोग तय नहीं पाते थे। जेपी गंगा पथ से महज 20 मिनट में पहुंचने की सुविधा मिल गई है। इसी तरह दीघा से परेब तक 36 किलोमीटर प्रस्तावित नई सड़क परियोजना 35 मिनट में पहुंचा सकेगा।