ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

बिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरी

Bihar Toll Tax News: पटना-बक्सर NH-922 पर सफर करने वालों के लिए नई अपडेट सामने आई है। 1 अगस्त से कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर टोल शुल्क बढ़ा दिया गया है, जिसका असर छोटे वाहनों से लेकर भारी ट्रकों तक सभी पर पड़ेगा। आखिर किन वाहनों के लिए कितनी नई दरें...

बिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरी
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Toll Tax News: पटना-बक्सर एनएच-922 पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर 1 अगस्त से टोल की संशोधित दरें लागू हो गई हैं. नई दरों में कार, जीप और वैन से लेकर बस, ट्रक और भारी वाहनों तक सभी श्रेणियों के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है.


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से जारी संशोधित दरों के मुताबिक, कार, जीप और वैन जैसे छोटे चारपहिया वाहनों के लिए एक तरफ का टोल शुल्क 105 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया गया है. वहीं, 24 घंटे के भीतर वापसी करने वाले वाहनों के लिए अब 165 रुपये का शुल्क देना होगा.


मासिक पास की दर भी बढ़ी

स्थानीय वाहन चालकों के लिए जारी मासिक पास की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. छोटे गैर-व्यावसायिक वाहनों का मासिक पास अब 350 रुपये की जगह 360 रुपये का हो गया है.


इसके अलावा एलसीवी, मिनी बस, बस, दो एक्सल ट्रक, तीन एक्सल ट्रक, चार से छह एक्सल और सात या उससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों के टोल शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है. इन श्रेणियों में 10 रुपये तक की वृद्धि की गई है.


1 अगस्त से शुरू हुई नई दरों पर वसूली

संशोधित दरें शनिवार, 1 अगस्त से कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर लागू कर दी गई हैं. इसके साथ ही टोल प्लाजा पर नई दरों के अनुसार वाहनों से शुल्क की वसूली शुरू हो गई.


स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि एनएच-922 पर सफर पहले से ही कई समस्याओं से घिरा है. सड़क के कई हिस्सों में खराब स्थिति, अतिक्रमण और जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में टोल शुल्क बढ़ने से आम वाहन चालकों और व्यावसायिक वाहन संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.


सड़क की स्थिति और जाम से यात्रियों की परेशानी

पटना-बक्सर एनएच-922 पर कई जगहों पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो जाती है. वहीं, जाम की वजह से वाहन चालकों को लंबे समय तक रास्ते में रुकना पड़ता है. इससे समय के साथ ईंधन की खपत भी बढ़ती है. अब टोल दरों में बढ़ोतरी के बाद इस मार्ग से नियमित सफर करने वाले लोगों का खर्च और बढ़ जाएगा.


कुल्हड़िया टोल प्लाजा के संचालन का बदला ठेका

जानकारी के अनुसार, कुल्हड़िया टोल प्लाजा के संचालन का नया टेंडर हाल ही में जारी किया गया है. इसके बाद टोल प्लाजा के संचालन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की एक निजी कंपनी को दी गई है. संचालन एजेंसी बदलने के बाद संशोधित टोल दरें लागू की गई हैं.


हालांकि, एनएचएआई के अनुसार टोल दरों में संशोधन निर्धारित नियमों और समय-समय पर होने वाली वार्षिक समीक्षा के आधार पर किया जाता है. नई दरें लागू होने के बाद अब पटना-बक्सर एनएच-922 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को पहले की तुलना में अधिक टोल शुल्क देना होगा.