ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Road Accident in bihar : तेज रफ्तार बोलेरो ईंटों के ढ़ेर से टकराई, एक ही गांव के दो की मौत; इलाके में कोहराम

Road Accident in bihar : एक तेज गति से चल रही बोलेरो सड़क के किनारे रखी ईंटों की ढेर से टकराकर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु हो गई।

Road Accident in bihar :
Road Accident in bihar :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसे में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो ईंटों के ढेर से टकरायी और दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के पालीगंज में एक तेज रफ्तार बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना पाली-अरवल SH-2 मार्ग पर बीबीपुर गांव के पास हुई। यहां बोलेरो सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकराकर पलट गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।


बताया जा रहा है कि, बोलेरो में सवार चारों युवक महाबलीपुर गांव के रहने वाले थे और पटना जा रहे थे। मृतकों की पहचान राजेश कुमार और रितेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।  जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। इसी बीच, एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान एक अन्य युवक, रितेश कुमार, की भी मृत्यु हो गई। 


इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बोलेरो की गति काफी तेज थी और चालक को अंधेरे में ईंटों का ढेर दिखाई नहीं दिया। आधी रात के अंधकार में एक तेज गति से चल रही बुल्लोर ने सड़क के किनारे रखी ईंटों की ढेर से टकराकर पलटी खा ली। इस भयानक और दुखद सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।