ब्रेकिंग
सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा

पटना में भीम आर्मी का अधिकार मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Patna News: पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी ने 70वीं BPSC परीक्षा की न्यायिक जांच, BPSC चेयरमैन पर कार्रवाई और बिहार की सरकारी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर अधिकार मार्च निकाला।

Patna News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में शनिवार को भीम आर्मी की ओर से अधिकार मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारी 70वीं BPSC परीक्षा की न्यायिक जांच, BPSC चेयरमैन पर सख्त कार्रवाई और बिहार की सरकारी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने समेत कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरे।



अधिकार मार्च गांधी मैदान से लोकभवन तक प्रस्तावित है। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल की तैनाती की गई है।



अधिकार मार्च के लिए प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास जमा हुए और आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।



मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में 70वीं BPSC परीक्षा की न्यायिक जांच, BPSC चेयरमैन पर कार्रवाई और सरकारी नौकरियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करना शामिल है।



प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर पर भी बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने की अपील कर रही है। गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के तीन स्तर बनाए गए हैं। राजधानी के सीएम आवास, लोकभवन, आयकर चौराहा, डाकबंगला चौराहा समेत कई प्रमुख स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता