ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना और नालंदा दोनों जिलों में कोरोना के नए केस की भरमार, अब टोटल स्क्रीनिंग के बाद ही दूसरे जिले में एंट्री

PATNA : कोरोना वायरस की चपेट में पटना और नालंदा जिला पूरी तरह आ चुका है। दोनों ही जिलों में पिछले दो तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।बढ़

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस की चपेट में पटना और नालंदा जिला पूरी तरह आ चुका है। दोनों ही जिलों में पिछले दो तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।बढ़ते संक्रमण के बीच पटना-नालंदा बार्डर से सटे जिलों की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। भोजपुर, नवादा,गया, अरवल और जहानाबाद जिले के बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। जिले के बार्डर इलाकों में आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाए जा रहे हैं। आईजी रेंज ने सभी एसपी को आदेश जारी किया है।


जिलों के बार्डर पर चौबीसों घंटे पुलिस की तैनाती की जाएगी। एक दूसरे जिला की सीमा में इंट्री के पहले संबंधित व्यक्ति की जांच-पड़ताल की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जरूरी होने पर इंट्री मिलेगी। आईजी रेंज संजय कुमार सिंह ने सभी जिले के एसपी को आदेश जारी किया है।


आईजी रेंज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस जिला की मुख्य सीमा के साथ उन प्रवेश द्वारों को भी चिन्हित करेगी जहां से लोग एक दूसरे जिले के सीमा में आते जाते हैं। इन जगहों पर बैरियर लगाया जाएगा। इन जगहों पर चौबीस घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी ताकि किसी भी तरह की गैरजरूरी इंट्री पर रोक लगायी जा सके। 


टैग्स