ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

कांग्रेस नेता के बेटे आकाश सिंह पर जातीय नफरत फैलाने का आरोप, साइबर थाना में FIR दर्ज

पटना साइबर थाना में कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह और अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर जातीय नफरत फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। चिराग पासवान के प्रवक्ता मनीष सिंह ने समाज में वैमनस्य फैलाने की शिकायत की है।

Bihar
सांसद के बेटे पर FIR
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के खिलाफ पटना के साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है। जातीय रंजिश को बढ़ावा देने का आरोप लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता मनीष सिंह ने लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। पटना के साइबर थाना में दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता मनीष सिंह ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, उत्तेजित एवं समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। केस संख्या 2493/25 है जो 13 जुलाई को दर्ज कराया गया है। 


पटना के दीघा स्थित न्यू मिथिला कॉलोनी के रहने वाले लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता मनीष कुमार ने पटना के साइबर थाने की पुलिस को बताया कि सीवान जिले के मलमलिया चौक पर 04.07.2025 को हुए सामूहिक निर्मम हत्याकांड की घटना को लेकर महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह जो कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र हैं, वो पटना के पाटलीपुत्र कॉलोनी के रहने वाले हैं। आकाश कुमार सिंह एवं कई अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि) पर भ्रामक, झूठी एवं उत्तेजक पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। 


उक्त पोस्ट में न केवल तथ्यहीन एवं गलत जानकारी साझा की जा रही है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों व समुदायों के बीच आपसी घृणा, द्वेष व हिंसा फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसमें कुछ लोगों द्वारा हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जात बताते हुए महिमामंडन किया जा रहा है तथा ऐसे कुकृत्य का समर्थन करते हुए लोग गौरवांवित महसूस कर रहे हैं एवं पीड़ित पक्ष के समर्थन अथवा सहायता करने बाले लोगों को सार्वजनिक रूप से धमकी भी दिया जा रहा है। उक्त पोस्ट के माध्यम से समाज में शांति एवं स‌द्भावना को गम्भीर रूप से क्षति पहुँचाने की कोशिश की जा रही है, जिससे विधि-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है। उक्त भ्रामक एवं उत्तेजक पोस्ट करने वाले अज्ञात/ज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग मनीष सिंह ने की है।


पटना से सूरज की रिपोर्ट