ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: Indigo की फ्लाइट का एसी हुआ खराब, घंटों परेशान रहे लोग

PATNA: सोमवार की रात पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया। पटना से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की विमान का एसी काम नहीं कर रहा था। विमान में सवार यात्री गर्मी से

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: Indigo की फ्लाइट का एसी हुआ खराब, घंटों परेशान रहे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सोमवार की रात पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया। पटना से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की विमान का एसी काम नहीं कर रहा था। विमान में सवार यात्री गर्मी से परेशान होकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया गया। एयरपोर्ट पर घंटों अफरा-तफरी मची रही। बाद में एसी को ठीक करने के बाद विभान को रवाना किया गया।


दरअसल, पटना से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6223 हैदराबाद से ही तीन घंटे की देरी से पटना पहुंचा। तीन घंटे से यात्री पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आने का इंतजार कर रहे थे। फ्लाइट आने के बाद 157 यात्री विमान में सवार हो गए और फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार थी। यात्री बंद एसी को चलाने की मांग कर रहे थे। बाद में जब उन्हें जानकारी मिली की विमान का एसी खराब है तो हंगामा शुरू कर दिया।


यात्रियों का कहना था कि एक तो विमान पहले ही तीन घंटा देरी से पहुंचा और अब विमान का एसी खराब है। उन्होंने विमान कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हंगामे के बाद टेक्निशियनों का दल पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खराब एसी को ठीक किया गया। तब जाकर यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ और विमान को हैदराबाद के लिए रवाना कर दिया गया।