ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, जैश आतंकियों की मौजूदगी को लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क

PATNA : खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पटना एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा पहले से ज्यादा चाक-चौबंद कर दी गई है। हर आने और जाने वाले व्यक्ति की

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पटना एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा पहले से ज्यादा चाक-चौबंद कर दी गई है। हर आने और जाने वाले व्यक्ति की स्कैनिंग की जा रही है। एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाली गाड़ियों की सघन तलाशी ली जा रही है। 


खुफिया एजेंसियों की तरफ से इनपुट मिलने के बाद कि दिल्ली में जैश के चार आतंकवादी मौजूद हो सकते हैं। देश के 30 बड़े एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट रखा गया है इस सूची में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ पटना का जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट भी शामिल है। खुफिया एजेंसियों से मिले इस इनपुट के बाद सरकार भी अलर्ट मोड में है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक बैठक भी की थी। 


ऐहतियात के तौर पर एयरपोर्ट की जो सुरक्षा बढ़ाई गई है, उसमें पहले से तैनात जवानों की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है।