ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना एयरपोर्ट पहुंचा शहीदों का पार्थिव शरीर, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : <span style='fon

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था जिसमें बिहार के दो लाल शहीद हो गए थे. जिनमें पहले जवान रोहतास जिले के खुर्शीद खान और दूसरे जहानाबाद के लवकुश शर्मा शहीद हो गए थे. दोनों शहीदों का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा. जहां कई नेता दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. 


मौके पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि शहीदों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. उन्होंने कहा कि अभी तक केवल सेना के जवानों को ही शहीद का दर्जा मिलता है। मिलिट्री ऑफिसर्स को शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता, हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि इन्हें हर संभव मदद दें, रोजगार और आर्थिक मदद भी इन्हें दी जाए. 


आपको बता दें कि जवानों के शहीद होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी. सीएम नीतीश ने भी गहरी संवेदना जताई थी. सीएम नीतीश ने शोक संदेश में कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा. मुख्यमंत्री इस घटना से काफी आहत हैं. बिहार के मुख्यमंत्री ने दोनों वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को हिम्मत दें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दोनों जवानों का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा. आपको बता दें कि जवानों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. 


गौरतलब है कि वीर सपूत की शहादत की खबर सोमवार की सुबह उनके परिजनों जैसे ही मिली, उनके घर में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. शहीद लवकुश शर्मा के पिता सुदर्शन शर्मा, मां प्रमिला देवी और पत्नी अनिता देवी गहरे सदमे में हैं. शहीद जवान के दो बच्चे हैं सात साल का बेटा सूरज और तीन साल की बेटी अन्नया को घर में अचानक लोगों की भीड़ का जुटना और मां-दादी और दादा को देखकर हैरत में थे. अईरा गांव के लोगों को होनहार बेटे को खोने का गम भी था.



टैग्स