ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल जल्द बनकर होगा तैयार, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नया टर्मिनल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा. सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए.

Bihar News
जल्द मिल सकती है सौगात
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन फरवरी महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा और इसका उद्घाटन अप्रैल में होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी पटना हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में दी।


पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की सालाना यात्री क्षमता दस लाख होगी, जो वर्तमान में 2.3 लाख है। नए भवन में एक साथ 4500 यात्री बैठ सकेंगे, दो वीआईपी हॉल, 11 पार्किंग और 5 एयरोब्रिज होंगे। कार्गो स्टेशन में रेफ्रिजरेटर की सुविधा होगी जिससे फल, फूल और सब्जियों को संरक्षित किया जा सकेगा। टर्मिनल बिल्डिंग में बिहार की लोक कलाकृतियों को भी जगह दी जाएगी।


पटना एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार पूर्व और पश्चिम दिशा में किया जाएगा जिससे विमानों के उड़ान और उतरने में आसानी होगी। पटना से रायपुर के बीच उड़ान शुरू करने की मांग उठी है। नए टर्मिनल में कस्टम क्लीयरेंस की सुविधा होगी। एयरपोर्ट परिसर में स्तनपान कराने के लिए विशेष कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।


बैठक में पटना डीएम जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी अवकाश कुमार, सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट ललित पवार, पटना हवाई अड्डा के भूमि सलाहकार अशोक सिन्हा और विमानन कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यह नया टर्मिनल पटना के लिए एक नई उड़ान की शुरुआत है और इससे बिहार का विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।