ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना एम्स में वेंटिलेटर की कमी से 2-3 पेशेंट की मौत, डॉक्टर ने नीतीश सरकार के दावे को बताया झूठा, पूछा- 13 करोड़ की आबादी में 500 वेंटिलेटर से क्या होगा

PATNA : राजधानी पटना स्थित एम्स हॉस्पिटल में वेंटिलेटर की बहुत कमी है. वेंटिलेटर की कमी के कारण दो से तीन पेशेंट ने दम तोड़ दिया है. एम्स में वेंटिलेटर की व्यवस्था को लेकर नीती

पटना एम्स में वेंटिलेटर की कमी से 2-3 पेशेंट की मौत, डॉक्टर ने नीतीश सरकार के दावे को बताया झूठा, पूछा- 13 करोड़ की आबादी में 500 वेंटिलेटर से क्या होगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना स्थित एम्स हॉस्पिटल में वेंटिलेटर की बहुत कमी है. वेंटिलेटर की कमी के कारण दो से तीन पेशेंट ने दम तोड़ दिया है. एम्स में वेंटिलेटर की व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार के दावे को झूठा बताते हुए डॉक्टर ने सवाल खड़ा किया है और पूछा है कि बिहार में 13 करोड़ की आबादी में 500 वेंटिलेटर से क्या होगा. पटना एम्स में ये अगर 500 वेंटिलेटर भी मांगा दिए जाएँ तो ये बेड महज 15 दिन में भर जायेगा.


पटना एम्स में कार्यक्रत डॉक्टर अनिल कुमार ने बिहार में नीतीश सरकार की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा किया है. दरअसल एम्स के डॉक्टर अनिल कुमार और युवा बिहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार पासवान की कॉल रिकार्डिंग सामने आई है, जिसमें डॉ अनिल खुद ये कह रहे हैं कि पटना एम्स में वेंटिलेटर की कमी है. वेंटिलेटर नहीं होने के कारण ही दो से तीन मरीजों की मौत हो गई है.


युवा बिहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार पासवान से बातचीत में एम्स के डॉ अनिल कुमार ने आगे कहा कि बिहार में 13 करोड़ की आबादी है. ऐसे में अगर सरकार 500 वेंटिलेटर का भी व्यवस्था कर देती है तो ये बेड सिर्फ 15 दिन में फुल हो जायेंगे. डॉ अनिल ये भी कह रहे हैं कि इस बात को रिकार्ड कर लिया जाये. बिहार के सभी अस्पतालों में वेंटिलेटर की व्यवस्था करनी होगी. पटना एम्स क्वालिटी के हिसाब से दुनिया का नंबर वन अस्पताल है लेकिन यहां बेडों की कमी है.


बताया जा रहा है कि युवा बिहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार पासवान ने पटना एम्स में एक वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता जानने को लेकर डॉ अनिल से बातचीत की थी. लेकिन उन्हें डॉक्टर ने जो जवाब दिया, उससे काफी निराशा हाथ लगी. उन्होंने कहा कि डॉक्टर के जवाब से यह स्पष्ट होता है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सीएम नीतीश वेंटिलेटर की उपलब्धता को लेकर हवाई दावे कर रहे हैं.


इस मामले में जब फर्स्ट बिहार ने डॉक्टर अनिल कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके विभाग में ट्रॉमा में वेंटिलेटर है. लेकिन वेंटिलेटर की कमी है. बेडों की संख्या कम है.