ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में कोरोना से एक मंत्री की पत्नी की मौत, इलाज के दौरान पटना एम्स में हुआ निधन

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में कोरोना संक्रमण का ख़तरा लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट हुई है लेकिन हर रोज दर्ज

  बिहार में कोरोना से एक मंत्री की पत्नी की मौत, इलाज के दौरान पटना एम्स में हुआ निधन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में कोरोना संक्रमण का ख़तरा लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट हुई है लेकिन हर रोज दर्जनों लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो रही है. कोरोना से जुड़ा हुआ ताजा अपडेट ये है कि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद की पत्नी का निधन कोरोना के कारण हो गया है.


अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद की पत्नी कई दिनों से बीमार थीं. उन्हें इलाज के लिए कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. पटना एम्स में इलाज के क्रम में ही उनकी मृत्यु हुई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी पत्नी के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि कर्तव्यपरायण महिला थीं.


अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ़ फ़िरोज़ अहमद की पत्नी समाज सेवा में गहरी रूचि रखती थीं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे.


पत्नी के निधन के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ़ फ़िरोज़ अहमद के घर में मातम का माहौल है. उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ययादव ने भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री खुर्शीद आलम की पत्नी का पटना एम्स में कोरोना संक्रमण की वजह से देहांत होने पर शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ. इस मुश्किल घड़ी में भगवान शोक-सम्पत्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे."

टैग्स