ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना एम्स में बनेगा कैंसर मैनेजमेंट सेंटर, मरीजों के लिए होगी खास व्यवस्था

PATNA : पटना एम्स में जल्द ही कैंसर के मरीजों का इलाज हो सकेगा. इसके लिए 100 बेड एडवांस्ड कैंसर मैनेजमेंट सेंटर का निर्माण करने की योजना है. इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इ

पटना एम्स में बनेगा कैंसर मैनेजमेंट सेंटर, मरीजों के लिए होगी खास व्यवस्था
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना एम्स में जल्द ही कैंसर के मरीजों का इलाज हो सकेगा. इसके लिए 100 बेड एडवांस्ड कैंसर मैनेजमेंट सेंटर का निर्माण करने की योजना है. इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इसका नाम एडवांस्ड सेंटर फार कैंसर मैनेजमेंट रखा गया है. प्रस्ताव को इंस्टीच्युट के स्टैंडिंग कमिटी में एप्रूवल के लिए भेजा जाएगा. छह महीने के अंदर सारा काम हो जाएगा. 


जानकारी के मुताबिक, एडवांस्ड सेंटर फार कैंसर मैनेजमेंट के निर्माण के लिए अलग से भवन बनाए जाएंगे. दो साल के अंदर कैंसर मरीजों को पटना एम्स के इस एडवांस्ड कैंसर मैनेजमेंट सेंटर की सुविधा मिलने लगेगी. इसके निर्माण में 100 करोड़ रुपए खर्च या उससे अधिक खर्च होने का अनुमान है. पटना एम्स के निदेशक डॉ. जीके पाल ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इसको बनाने के लिए दिल्ली एम्स, पुडुचेरी और देश के बड़े सेंटर के विशेषज्ञों की मदद ली जायेगी.


डॉ. पाल की माने तो कैंसर मरीजों की संख्या इस क्षेत्र में अधिक है. विशेषकर बिहार, झारखंड, असम में कैंसर मरीजों की संख्या अधिक है. पटना एम्स में इलाज + की सुविधा हो जाने पर मरीज पटना एम्स पहुंचेंगे. एम्स में बिहार समेत आसपास के राज्यों के कैंसर मरीजों को सहूलियत हो जाएगी। डॉ. पाल ने बताया कि कैंसर का इलाज महंगा है. गरीब मरीज को ये दवाएं कम कीमत में मिले उसकी भी व्यवस्था की जाएगी. 

टैग्स