ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना : अब फोन पर घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा, IGIMS में शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा

PATNA : बिहार में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां भी बढ़ा दी हैं. एक ओर स्वास्थ्य विभाग डाक की मदद से संक्रमित लोगों को

पटना : अब फोन पर घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा, IGIMS में शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां भी बढ़ा दी हैं. एक ओर स्वास्थ्य विभाग डाक की मदद से संक्रमित लोगों को घर पर ही दवा पहुंचा रहा है तो अब मरीजों की संख्या को देखते हुए मरीजों के लिए कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भी शुरू कर दिया गया है. 


इस बीच आइजीआइएमएस में टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. सोमवार से 20 विभाग के 20 डॉक्टर मरीजों का घर बैठे इलाज व परामर्श देंगे. इस टेली मेडिसिन ओपीडी पर मरीज संबंधित डॉक्टर से घर बैठे परामर्श ले सकेंगे. इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किये गये हैं. 


आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि 10 जनवरी से टेलीमेडिसिन सुविधा का लाभ मरीज घर बैठे ले सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉक्टर टेलीमेडिसिन के लिए मौजूद रहेंगे.


पटना : अब फोन पर घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा, IGIMS में शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा