ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

पटना के A.N. कॉलेज की छात्रा 2 दिनों से गायब, थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज

Girl missing in Patna: पटना में 2 दिन से 17 साल की लड़की लापता है। लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है। उधर परिजन काफी सदमें में हैं।

BIHAR POLICE
2 दिन से छात्रा लापता
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Girl missing in Patna: पटना के A.N. कॉलेज में पढ़ने वाली B.A.पार्ट वन की 17 साल की छात्रा अचानक गायब हो गयी है। दो दिन से लापता लड़की को परिजनों ने हर जगह खोजा लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद थक हार कर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और कृष्णापुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार गायब लड़की दानापुर के पुलिस कॉलोनी की रहने वाली है। वह पटना के श्रीकृष्णपुरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एएन कॉलेज में पढ़ती है। परिजन इस बात की आशंका जता रहे है कि उनकी बच्ची को बहला-फुसलाकर कोई ले गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को वो घर से एग्जाम देने के लिए एएन कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। तब से मोबाइल भी बंद है। उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 


परिजनों ने उसकी तलाश दानापुर से लेकर बोरिंग रोड, एनएन कांलेज सहित पटना के कई इलाकों में की। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका तब परिजन श्रीकृष्णानगर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग की। श्रीकृष्णा नगर थाने के थानाध्यक्ष पंकज कुमार बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। थाने में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करायी है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। उधर दो दिन से बेटी के अचानक गायब होने से परिजन काफी सदमें में हैं। परिजन भी पूरे पटना में बच्ची की तलाश कर रहे हैं।