ब्रेकिंग
Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦Success Story: 18 लाख की नौकरी छोड़ी... खुद से की पढ़ाई और BPSC में लहराया परचम, 292वीं रैंक लाकर बेतिया के अभिनव बने DSP✦बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला जर्जर तार... फिर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन को बना लिया बंधक✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूल

Patliputra Purnia Court Special Train: बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। पाटलिपुत्र से सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट के बीच नई स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से शुरू होगी, जो सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

Patliputra Purnia Court Special Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patliputra Purnia Court Special Train: बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन से सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट के लिए नई रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का परिचालन सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा।



रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 03216 बुधवार और शनिवार को छोड़कर अन्य सभी दिन रात 11 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 5:55 बजे सहरसा पहुंचेगी और करीब 8:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।



वहीं, पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 03215 गुरुवार और रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में सुबह 9:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 11 बजे सहरसा और शाम 5:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। पूर्णिया कोर्ट से चलने वाली सेवा 18 अगस्त से 17 सितंबर तक संचालित होगी।



किन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन?

पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा, हसनपुर, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमनखी होते हुए पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।



पाटलिपुत्र से चलने वाली ट्रेन रात 11:30 बजे सोनपुर, 11:42 बजे हाजीपुर, 12:55 बजे मुजफ्फरपुर, रात 2 बजे समस्तीपुर, 2:55 बजे हसनपुर, 3:53 बजे खगड़िया, 4:10 बजे मानसी, 5 बजे सिमरी बख्तियारपुर और 5:55 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसके बाद 6:50 बजे मधेपुरा, 7:18 बजे मुरलीगंज और 7:38 बजे बनमनखी होते हुए पूर्णिया कोर्ट जाएगी।



वापसी में पूर्णिया कोर्ट से ट्रेन सुबह 9:10 बजे रवाना होगी। यह 9:35 बजे बनमनखी, 9:55 बजे मुरलीगंज, 10:15 बजे मधेपुरा और 11 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसके बाद सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए शाम करीब 5:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।



20 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन

इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 4 अनारक्षित, 10 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 1 सेकेंड एसी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। यह ट्रेन एलएचबी के बजाय आईसीएफ कोच से संचालित होगी और इसका मेंटेनेंस दानापुर कोचिंग डिपो में किया जाएगा।



रेलवे के अनुसार, पाटलिपुत्र से चलने वाली ट्रेन करीब 6 घंटे 55 मिनट में सहरसा और लगभग 9 घंटे 30 मिनट में पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वहीं वापसी वाली ट्रेन सहरसा तक करीब 1 घंटे कम समय में पहुंचेगी।



पटना से कोसी-सीमांचल जाने वाले यात्रियों को फायदा

इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से पटना और कोसी-सीमांचल के बीच रात में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस रूट पर रात्रिकालीन ट्रेन की मांग की जा रही थी।



समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट वाया सहरसा स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक और पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र वाया सहरसा स्पेशल ट्रेन 18 अगस्त से 17 सितंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का परिचालन सप्ताह में पांच-पांच दिन किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता