ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में पटवन करते समय हुए हादसे के शिकार

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा में एक गांव में बुधवार को खेत पटवन के दौरान करंट लगने से पिता पुत्र की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना शाहजहांपुर थाने क

पटना में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में पटवन करते समय हुए हादसे के शिकार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा में एक गांव में बुधवार को खेत पटवन के दौरान करंट लगने से पिता पुत्र की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना शाहजहांपुर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने इस मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है।


दरअसल, दनियावां के खरभैया पंचायत के एवन बीघा गांव में किसान सुभारिक पासवान( 55) अपने बेटे सोनू पासवान( 26) के साथ खेत में पटवन कर रहे थे। मशीन से पटवन के क्रम में अचानक मशीन में करंट आ गया। करंट की चपेट में सुभारिक पासवान आ गए। पिता को करंट में उलझता देख बेटा सोनू कुमार अपने पिता को बचाने वहां पहुंचा और वह भी इसकी चपेट में आ गया। वहां काम कर रहे लोगों ने आनन-फानन में बिजली का कनेक्शन काटकर दोनों घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


इधर, इस घटना की सुचना मिलते ही शाहजहांपुर थाने की पुलिस भी मौके पहुंची। इस बीच परिवार के लोगों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। इसे लेकर शाहजहांपुर के प्रभारी ने बताया कि करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार के लोगों ने मृतक को पोस्टमार्टम करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना में किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।