ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

यात्रीगण ध्यान दें.. पटना से खुलने वाली इन आठ पैसेंजर ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने वाला है

PATNA : पटना से पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर। पूर्व मध्य रेलवे ने 27 सितंबर से कुल आठ पैसेंजर ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है।

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : पटना से पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर। पूर्व मध्य रेलवे ने 27 सितंबर से कुल आठ पैसेंजर ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है। 


पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया है कि 63213 पटना-आरा मेमू पैसेंजर अब आरा शाम 7:15 की बजाय 7:35 पर पहुंचेगी, 63257 पटना-गया मेमू पैसेंजर अब गया 11:20 बजे की बजाय 11:35 पर पहुंचेगी, 63252 गया-पटना मेमू पैसेंजर पटना 3:50 बजे की बजाय शाम 4:05 पर पहुंचेगी। 


इसी तरह 63223 पटना-आरा मेमू अब रात 12:10 बजे की बजाय 12:35 बजे, 53630 गया-किऊल पैसेंजर अब किऊल रात 12:30 बजे की बजाय 12:50 बजे पहुंचेगी, 53629 किऊल-गया पैसेंजर अब गया शाम 6:50 बजे की बजाय 6:25 बजे और 63338 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू मुजफ्फरपुर सुबह 6:55 बजे की बजाय 7:45 बजे पहुंचेगी।