ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पर्यटन विभाग में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण, कई अधिकारी और कर्मी हुए पॉजिटिव

PATNA : राजधानी पटना में शायद ही कोई ऐसा सरकारी महकमा बचा हो जहाँ कोरोना का संक्रमण नहीं फैला हो। कोरोना के प्रकोप से पर्यटन विभाग भी अछूता नहीं है। इसके लगभग दस कर्मचारी और अधिकार

पर्यटन विभाग में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण, कई अधिकारी और कर्मी हुए पॉजिटिव
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में शायद ही कोई ऐसा सरकारी महकमा बचा हो जहाँ कोरोना का संक्रमण नहीं फैला हो। कोरोना के प्रकोप से पर्यटन विभाग भी अछूता नहीं है। इसके लगभग दस कर्मचारी और अधिकारी संक्रमित हैं। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं। संक्रमण के कारण विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।


सूत्रों के अनुसार विभाग में एक असिस्टेंट डायरेक्टर, ओएसडी समेत आधा दर्जन कर्मी कोरोना से पीड़ित हैं। इनके अलावा अन्य कई कर्मचारी भी संक्रमित हैं, लेकिन उन्होंने अपने संक्रमित होने की सूचना विभाग को नहीं दी है और घर में ही गुपचुप इलाज का करा रहे हैं। वहीं पिछले दिनों दिल्ली में कार्यरत पर्यटन विभाग के कर्मी राकेश रोशन की कोरोना से मौत हो गई। 


पटना में भी तेजी से फैल रहे संक्रमण के कारण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दहशत में हैं। संक्रमितों की तादाद बढ़ने से विभाग में आने वाले कर्मियों की संख्या बेहद कम हो गई है। जो विभाग आ रहे हैं वह भी डरे-सहमे रहते हैं। इससे विभाग में काम प्रभावित है।

टैग्स