ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

रात के अंधेरे में भतीजे के साथ लालू से मिलने पहुंचे पशुपति पारस, करीब आधे घंटे तक हुई बात

RLJP के सुप्रीमों पशुपति पारस 15 जनवरी को मकर संक्रांति मना रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए लालू यादव को न्योता देने के लिए वो मंगलवार की देर शाम राबड़ी आवास पहुंचे थे।

BIHAR POLITICS
लालू से मिले पारस
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna politics news: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पशुपति पारस अपने बेटे के साथ 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान उनके भतीजे पूर्व सांसद प्रिंस राज भी साथ थे। मकर संक्रांति के दिन शाम ढलते ही पारस राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गये। इस दौरान लालू से उनकी करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। मिली जानकारी के अनुसार पशुपति पारस कल मकर संक्रांति का भोज का आयोजन कर रहे हैं। पशुपति पारस दही चूड़ा के भोज में शामिल होने के लिए लालू को निमंत्रण देने पहुंचे थे। उम्मीद है कि कल लालू पारस के दही चूड़ा भोज में शामिल होंगे। 


वैसे तो मकर संक्रांति 14 जनवरी को है लेकिन कुछ लोग मंगलवार रहने के कारण इसे बुधवार 15 जनवरी को मना रहे हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पशुपति पारस 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे। पटना के विधायक कॉलोनी कौटिल्य नगर वेटरनरी बॉयज हॉस्टल के बगल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चूड़ा दही भोज आयोजित किया है। जिसमें शामिल होने के लिए मीडियो को भी निमंत्रण भेजा गया है। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार ने कहा कि 15 जनवरी की सुबह 11 बजे से 3 बजे तक दही चुरा भोज में शामिल होकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी परिवार को अनुग्रहित करने की कृपा करें।

टैग्स