ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पारस हाॅस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीज हर दिन परिजनों से वीडियो काॅल पर करते हैं बात, होता है सकारात्मक असर

PATNA : पारस एचएमआरआई सुपर स्पेषिलिटी हाॅस्पिटल अपने यहां भर्ती कोविड-19 के मरीजों को प्रतिदिन सुबह वीडियो काॅल के जरिये उनके परिजनों से बातचीत कराया है. इस काॅल का सकारात्मक प्रभाव मरी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  पारस एचएमआरआई सुपर स्पेषिलिटी हाॅस्पिटल अपने यहां भर्ती कोविड-19 के मरीजों को प्रतिदिन सुबह वीडियो काॅल के जरिये उनके परिजनों से बातचीत कराया  है. इस काॅल का सकारात्मक प्रभाव मरीजों पर पड़ता है. कोरोना होने के बाद भी प्रतिदिन अपने परिजनों से बातचीत कर वह प्रसन्न रहते हैं.

उन्हें यह नहीं लगता कि वह अज्ञातवास में हैं।.इससे मरीज पर सकारात्मक, शारीरिक और मानसिक असर पड़ता ह.। दूसरी ओर परिजन अपने मरीज का चेहरा देखकर और बातचीत कर उसके इलाज से वाकिफ हो पाते हैं.

हाॅस्पिटल के रिजनल डायरेक्टर डाॅ. तलत हलीम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों का इलाज करने के पटना के जिलाधिकारी के आदेश के बाद हम लोगों ने आनन-फानन में कोरोना मरीजों के लिए सभी व्यवस्थाएं की. हमारे हाॅस्पिटल के डाॅक्टर और नर्स उनकी सेवा में लगे हैं. उनके इलाज के लिए 30 बेड का इंतजाम है.

 हम अपने डाॅक्टरों, नर्स तथा सभी कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए किट देते हैं तथा वार्ड में संक्रमण से बचाव का पूर्ण इंतजाम किया गया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान हम लोगों ने सोचा कि अगर मरीजों को प्रतिदिन सुबह वीडियो काॅल के जरिये परिजनों से बात कराया जायेगा तो इसका शरीर के अलावा मनोवैज्ञानिक असर भी उन पर पड़ेगा.  हमारे यहां भर्ती सभी मरीज बीमारी से पीड़ित रहने के बावजूद खुश रहते हैं. जहां तक खाने-पीने का सवाल है तो उन्हें पौष्टिक भोजन दिया जाता है. उन्होंने कहा कि हमारे हाॅस्पिटल में मरीजों को सत प्रतिशत इलाज दिया जाता है.