ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पप्पू यादव पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बिल्डर ने दर्ज कराई FIR

PATNA: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. बिल्डर प्रभात कुमार चौधरी ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. इस मामले में बिल्

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. बिल्डर प्रभात कुमार चौधरी ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. इस मामले में बिल्डर ने गांधी मैदान थाने में पप्पू यादव के खिला FIR दर्ज कराई है.


बिल्डर के मुताबिक पप्पू यादव ने उसे 13 नवंबर को कॉल करके उसे अपने घर बुलाया था. जिसके बाद बिल्डर पप्पू यादव के आवास गया, जहां पप्पू यादव ने उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. बिल्डर के आरोप के मुताबिक पप्पू यादव ने कहा कि 24 नवंबर को राजभवन मार्च में काफी खर्चा होगा, इसलिए आपको 20 लाख रुपये देने पड़ेंगे. 


20 लाख रुपये देने से बिल्डर ने साफ इनकार कर दिया और वहां से चला आया. आरोप है कि उसके बाद पप्पू यादव ने 14 और 15 नवंबर को फोन करके एक बार फिर से 20 लाख की रंगदारी मांगी और धमकी दी. जिसके बाद बिल्डर मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचा और पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया. अपने ऊपर लगे आरोपों से पप्पू यादव ने साफ इनकार किया है. वहीं इस मामले में एसएसपी गरिमा मलिक ने जांच करने की बात कही है