ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

पप्पू यादव ने की पटना LCT घाट अग्निकांड के पीड़ितों की सहायता, 25 पीड़ित परिवारों को दिए तीन-तीन हज़ार रुपए

PATNA : राजधानी पटना के LCT घाट अग्निकांड में तबाह परिवारों को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव सोमवार को आर्थिक मदद की. अग्निकांड में पीड़

पप्पू यादव ने की पटना LCT घाट अग्निकांड के पीड़ितों की सहायता, 25 पीड़ित परिवारों को दिए तीन-तीन हज़ार रुपए
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना के LCT घाट अग्निकांड में तबाह परिवारों को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव सोमवार को आर्थिक मदद की. अग्निकांड में पीड़ित 25 परिवारों को पप्पू यादव ने तीन-तीन हज़ार रुपए दिए. उन्होंने कहा कि 25 परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया था. अभी तक इन लोगों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली थी. सबकुछ खत्म हो जाने के बाद पीड़ित परिवार भूखे, प्यासे और बेघर थें. इसलिए उन्होंने पार्टी की तरफ से पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान की. 


इस अगलगी में जिनका दुकान नष्ट हो गया था, उन्हें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पांच-पांच हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने कहा कि आगे भी आपदाग्रस्त परिवार की हर सम्भव सहायता पार्टी की तरफ से की जाएगी. शहर में रहते हुए भी किसी नेता या आला अधिकारी ने अभी तक इनकी कोई सहायता नहीं की है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. 


पीड़ितों के लिए आवास की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि सभी अग्नि पीड़ितों के लिए सरकारी आवास और राशन की व्यवस्था तत्काल रूप से की जाएगी. इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह और राजेश रंजन पप्पू, पटना जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, आनन्द कुमार सिंह ,संजय सिंह, अभिजीत सिंह सहित पार्टी के कई नेता उपस्थित थें. 

संबंधित खबरें