ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पप्पू यादव कोरोना से लड़ने उतर गये हैं पटना की सड़कों पर, बांट रहे मास्क और साबुन

PATNA : देश भर में फैली कोरोना की दहशत के बीच जन अधिकार पार्टी( लोकतांत्रिक ) सुप्रीमो पप्पू यादव अब पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। पप्पू यादव ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने की

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : देश भर में फैली कोरोना की दहशत के बीच जन अधिकार पार्टी( लोकतांत्रिक ) सुप्रीमो पप्पू यादव अब पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। पप्पू यादव ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने की ठान ली है। वे लोगों के बीच जाकर मास्क और साबुन बांट रहे हैं।


पप्पू यादव ने आज से कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ दिया है। साथ ही वे लोगों के बीच जा-जाकर मास्क और साबुन बांट रहे हैं। उन्होनें कहा कि जिस किसी को भी इसकी जरूरत हो किसी वक्त उनके घर से भी ले सकता है। उन्होनें  लोगों को कोरोना से बचने के गुर भी बताएं। उन्होनें कहा कि लोगों को सिर्फ दिनचर्या बदलने की जरूरत है। पानी पीना है, साफ सुथरा रहना है और साबुन से हाथ धोकर खाना है।


पप्पू यादव ने कहा कि पटना और बिहार के लोगों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होनें कहा कि सरकार इस मुद्दे पर भ्रम फैला रही है। सरकार कोरोना के मुद्दे पर आतंक का माहौल पैदा कर रही है। ऐसे में जनाधिकार पार्टी और पप्पू यादव आपके साथ खड़ा है। सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में अक्षम दिख रही है।


बता दें कि पटना में जब जलजमाव से कई वीआईपी इलाके डूब गये थे तो उस दौरान भी पप्पू यादव ने खुद लोगों के मदद की कमान संभाल ली थी। पटना के कंकड़बाग,राजेन्द्रनगर इलाकों में जहां पानी में ज्यादातर घर डूह गये थे पप्पू यादव खुद लोगों के बीच जरूरत का सामान पहुंचा रहे थे। लोगों को रोजमर्रा का सामान पहुमंचा रहे थे और तो और जो लोग इस भीषण जलजमाव में घिर गये थे उन्हें पप्पू यादव ने रेस्क्यू भी किया था। 


टैग्स