ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीबिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्री

पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- 3 साल में काम नहीं हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंंगा

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने चुनावी जनसभा में एक बड़ा बयान दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि आप लोगों ने 30 साल लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को द

पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- 3 साल में काम नहीं हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंंगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने चुनावी जनसभा में एक बड़ा बयान दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि आप लोगों ने 30 साल लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को दिए हैं, अब 3 साल हमें भी दे दीजिए. अगर 3 साल के भीतर घोषणा पत्र के अनुरूप काम नहीं हुआ तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंंगा.


पप्पू यादव ने कहा कि मेरी लड़ाई आपको डर-अभाव से बाहर निकालने की है. सत्ता की मलाई खाने के लिए नहीं है. सत्ता में आने के 2 साल के भीतर 30 हजार स्नातक पास युवाओं को नौकरी देंगे. नियोजित और संविदा पर बहाली नहीं होगी, सभी नियुक्तियां स्थाई रूप से की जाएगी. जाप अध्यक्ष ने आगे कहा कि हमारी सेवादारी हमेशा जारी रहेगी. जब सब आपका साथ छोड़कर चले गए थे हम आपकी सेवा और मदद के लिए समर्पित थे. हम अपनी अंतिम सांस तक बिहार की जनता की सेवा करते रहेंगे.


सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि चाहे बाढ़ हो या कोरोना महामारी, हमारी पार्टी हर विपरीत परिस्थिति में आम जनता के बीच रही और लोगों तक मदद पहुंचाई. आज सभी के दलों के हेलीकॉप्टर से वोट मांगने के लिए घूम रहे हैं. जब जनता के राशन और काम नहीं था तब ये लोग कहां थे ?


पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि कहा कि भाजपा की प्रचार गाड़ियां सड़क पर गढ्ढों फंस जा रही है. जुमले और झूठे दावों की हकीकत सामने आ रही है. बिहार की सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में बिहार है समझ नहीं आ रहा. 

संबंधित खबरें