ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पप्पू की प्याज वाली पॉलिटिक्स : तीन बोरी प्याज लेकर उतरे पटना की सड़कों पर, 35 रुपये लगायी कीमत

PATNA :प्याज क्या महंगा हुआ इस पर पॉलिटिक्स शुरू हो गयी। अब इस प्याज पालिटिक्स में पूर्व सांसद पप्पू यादव भी खुल कर उतर गए हैं। तीन बोरी प्याज लेकर पप्पू यादव अपनी पॉलिटिक्स चमकाने

FirstBihar
Desk
2 मिनट

PATNA :प्याज क्या महंगा हुआ इस पर पॉलिटिक्स शुरू हो गयी। अब इस प्याज पालिटिक्स में पूर्व सांसद पप्पू यादव भी खुल कर उतर गए हैं। तीन बोरी प्याज लेकर पप्पू यादव अपनी पॉलिटिक्स चमकाने पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। 

दरअसल पप्पू यादव ने प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध का नया तरीका निकाला है। उन्होनें केन्द्र सरकार के विरोध में बीजेपी और एलजेपी कार्यालयों के बाहर प्याज का ठेला लगवाया है। ठेले पर वे 35 रुपये किलो की दर से आम लोगों को प्याज मुहैया करवा रहे हैं।

प्याज की कीमत 35 रुपये रखी गयी जिस रेट पर पटना के बिस्कोमान में प्याज की बिक्री की गयी थी। हालांकि ये सिलसिला लंबा नहीं खिंच सका। प्याज को लेने के लिए इतनी मारामारी मची की बेचने वाले कर्मियों को हेलमेट लगा कर प्याज बेचना पड़ा फिर भी मामला नहीं संभला तो बिस्कोमान ने इसकी बिक्री ही बंद कर दी। 

हालांकि पप्पू यादव की ये मुहिम पटना के लोगों को राहत पहुंचाने की कम और पॉलिटिकल स्टंट ज्यादा नजर आती है। गाड़ी में महज तीन बोरी प्याज देखकर ही समझ में आ गया कि पप्पू का ये अभियान महज फोटोशूट से ज्यादा कुछ भी नहीं। हालांकि अगर बात करें पटना में जलजमाव के मौके की तो उस वक्त पप्पू यादव का अलग ही अवतार देखने को मिला था। वे मदद की पूरा सामान लेकर पटना की सड़कों पर उतर गए थे। नावों के सहारे वे लोगों को लगातार मदद पहुंचाते दिख रहे थे। 




टैग्स