ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पप्पू ब्रिगेड लॉकडाउन के बीच जुटा गरीबों की सेवा में, पटना में घर-घर पहुंचा रहा फूड पैकेट

PATNA : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन-धन से पटनावासियों की सेवा में जुट गये हैं। पटना के विभिन्न इलाकों में प

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) अध्यक्ष पप्पू यादव के आह्वान पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन-धन से पटनावासियों की सेवा में जुट गये हैं। पटना के विभिन्न इलाकों में पप्पू ब्रिगेड के मेंबर लोगों तक फूड पैकेट पहुंचा रहे हैं। पप्पू ब्रिगेड के अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि कोरोना जैसी महाआपदा की इस घड़ी में कोई भूखा न रह जाए इस भावना के साथ हम जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहे हैं।


पप्पू ब्रिगेड के अध्यक्ष राजू दानवीर ने पूरे अभियान की कमान संभाल रखी है। उन्होनें बताया कि पटना के विभिन्न इलाकों से फोन आ रहे हैं। पार्टी की तरफ से दीघा के नेपाली नगर, सुल्तानगंज दरगाह रोड और राजेन्द्रनगर समेत कई स्थानों पर फूड पैकेट बांटे गये हैं। पार्टी के कार्यकर्ता लगातार फोन पर जरूरतमंदों की सूचना दे रहे हैं।


राजू दानवीर ने बताया कि फूड पैकेट रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूरों समेत तमाम गरीबों के बीच जिनकी लॉ़कडाउनके वजह से रोजी-रोटी पर आफत आ गयी है वैसे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ताकि उनका पेट भरा जा सके। वहीं राजू दानवीर ने लोगों से आग्रह किया कि आप सभी लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। 


टैग्स