ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मिर्जापुर वाले कालीन भैया अब बिहार की खादी बेचेंगे, नीतीश सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

PATNA : कालीन भैया अब बिहार की खादी बेचेंगे। जी हां, देश के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को नीतीश सरकार ने बिहार खादी का ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। बिहार के गोपालगंज के रहने

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कालीन भैया अब बिहार की खादी बेचेंगे। जी हां, देश के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को नीतीश सरकार ने बिहार खादी का ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले पंकज त्रिपाठी को नीतीश सरकार ने बिहार खादी की ब्रांडिंग के लिए प्रस्ताव भेजा था जिससे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। 


बिहार सरकार की तरफ से खादी के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के प्रस्ताव पर खुशी जताते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि वह अपनी मिट्टी के लिए कुछ कर पाएं इससे बेहतर बात क्या हो सकती है। उधर पंकज त्रिपाठी के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि बिहार खादी के प्रचार प्रसार के लिए यह कदम उठाया गया है। बिहार की खादी देश में अहमियत रखती है लेकिन आज के दौर में ब्रांडिंग बेहद जरूरी है। पंकज त्रिपाठी जैसे चेहरे का बिहार खादी के साथ जुड़ना उसे नई ऊंचाई देगा।


बिहार सरकार ने पिछले दिनों ही खादी मॉल की स्थापना की थी जिसमें लगातार ग्राहकों की भीड़ देखी गई। खादी मॉल को लेकर ग्राहकों क्रेज उद्योग विभाग को उत्साहित कर रहा है और अब पंकज त्रिपाठी देशभर में बिहार की खादी और खादी मॉल से जुड़े उत्पादों की ब्रांडिंग करेंगे।