ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

पंचायत चुनाव : मतगणना केंद्र पर लाठीचार्ज, काउंटिंग के दौरान पुलिस ने किया बल प्रयोग

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के हुई चौथे चरण की मतगणना आज हो रही है. 36 जिलों के 53 प्रखंडों के 799 पंचायतों के लिए डाले गए वोटों की काउंटिंग हो रही है. इसी बीच इस वक्त एक

पंचायत चुनाव : मतगणना केंद्र पर लाठीचार्ज, काउंटिंग के दौरान पुलिस ने किया बल प्रयोग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के हुई चौथे चरण की मतगणना आज हो रही है.  36 जिलों के 53 प्रखंडों के 799 पंचायतों के लिए डाले गए वोटों की काउंटिंग हो रही है. इसी बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मतगणना केंद्र पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. बताया जा रहा है कि काउंटिंग के समय मतगणना केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा इकट्ठा हो गई कि पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ गई. लाठीचार्ज की घटना बिहार के नालंदा और मोतिहारी से सामने आई है. 


बताया जा रहा है कि आज सुबह बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज में राजगीर और इस्लामपुर पंचायत चुनाव का मतगणना कराई जा रही थी. तभी मतगणना केंद्र के बाहर उमड़ी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी जिससे थोड़े समय के लिए भगदड़ मच गया. लाठीचार्ज में कई लोग जख्मी भी बताये जा रहे हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ नहीं लगाने आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने जैसे कई सख्त आदेश जारी किए गए थे. बावजूद इसके इसका न तो प्रत्याशियों ने पालन किया और ना ही उनके समर्थकों ने जिससे लोगों का हुजूम नालंदा कॉलेज के बाहर उमड़ पड़ा जिसके कारण पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा. 


इधर मोतिहारी के डायट में मतगणना केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ पुलिस प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गई. उसी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठियां चला दी. लाठीचार्ज में कई प्रत्याशी और उनके समर्थक जख्मी बताये जा रहे हैं. फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है.