ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR NEWS : पंचायत जनप्रतिनिधियों की बल्ले -बल्ले, छठ पर नीतीश सरकार देगी बड़ा गिफ्ट

PATNA : बिहार में पंचायत सरकार मेंबर को छठ पूजा से पहले बड़ा उपहार मिलने वाला है। सरकार ने यह तय किया है कि छठ पूजा से पहले पंचायत सरकार के मेंबर को उनकी सैलरी यानी मानदेय का भुगतान

BIHAR NEWS : पंचायत जनप्रतिनिधियों की बल्ले -बल्ले, छठ पर नीतीश सरकार देगी बड़ा गिफ्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत सरकार मेंबर को छठ पूजा से पहले बड़ा उपहार मिलने वाला है। सरकार ने यह तय किया है कि छठ पूजा से पहले पंचायत सरकार के मेंबर को उनकी सैलरी यानी मानदेय का भुगतान होगा। इस संबंध में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को छठपर्व तक मानदेय भुगतान कराने का निर्देश दिया है। 


जानकारी हो कि राज्य में पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना कर दिया गया लेकिन नए दर पर भुगतान पहली बार होने जा रहा है। लिहाजा त्योहार पर नीतीश सरकार ने उन्हें यह तोहफा दिया है। केदार गुप्ता ने बताया कि मानदेय भुगतान के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है। पंचायत जनप्रतिधियों में सबसे अधिक 1 लाख 10 हजार पंचायत वार्ड सदस्य हैं।


मालूम हो कि सूबे के अंदर 8053 मुखिया, 8053 सरपंच, 8053 पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद के अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक लगभग 2 लाख 37 हजार जनप्रतिधियों को मानदेय का भुगतान होना है। वर्तमान में जनप्रतिनिधियों को साल में दो से तीन बार मानदेय का भुगतान होता है। अप्रैल के बाद अभी तक बढ़ी हुई दर से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। मंत्री के आदेश पर अब छठ से पहले उनका भुगतान हो जाएगा।


बता दें कि इसी साल जनवरी में पंचायत जनप्रतिधियों का मानदेय बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया था। मानदेय बढ़ने के बाद अब मुखिया को पांच हजार, उप मुखिया को ढाई हजार, ग्राम पंचायत सदस्य को 800, सरपंच को पांच हजार और उप सरपंच को ढाई हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। गौर हो कि पहली बार पंचायत जनप्रतिनिधियों को बढ़ी हुई दर से मानदेय का भुगतान होगा। छठ महापर्व से पहले सरकार के इस निर्णय से राज्य के दो लाख से ज्यादा पंचायत जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।