ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पाला नहीं बदलें अब्दुल बारी सिद्दीकी : RJD ने दरभंगा जिलाध्यक्ष को पार्टी से बाहर निकाला, चुनाव में भीतरघात का आरोप

PATNA : अपने दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को पाला बदलने से रोकने के लिए आरजेडी ने कार्रवाई की है. आरजेडी ने अपने दरभंगा जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव को पार्टी से बाहर निकाल दिय

पाला नहीं बदलें अब्दुल बारी सिद्दीकी : RJD ने दरभंगा जिलाध्यक्ष को पार्टी से बाहर निकाला, चुनाव में भीतरघात का आरोप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अपने दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को पाला बदलने से रोकने के लिए आरजेडी ने कार्रवाई की है. आरजेडी ने अपने दरभंगा जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव को पार्टी से बाहर निकाल दिया है. रामनरेश यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वे सिद्दीकी को हरवाने की बात कर रहे थे. चर्चा ये है कि खुद लालू प्रसाद यादव ने सिद्दीकी को मनाने की पहल की थी, इसके बाद कार्रवाई की गयी है. गौरतलब है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी के पाला बदलने की चर्चा आम थी.


दरअसल आरजेडी के दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी विधानसभा चुनाव में केवटी से हार गये थे. सिद्दीकी और उनके समर्थकों का आरोप था कि पार्टी के जिलाध्यक्ष ने ही उन्हें हराने की साजिश रची थी. जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव का ऑडियो क्लीप भी उनके पास था जिसमें वे सिद्दीकी को हराने की बात कर रहे हैं. ऑडियो में उन्हें बोलते हुए सुना गया कि सिद्दीकी को चुनाव में हरा देना है. चुनाव में हार के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी नाराज चल रहे थे.


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निदेशानुसार और राष्ट्रीय जनता दल दरभंगा के जिला उपाध्यक्ष फुजैल अंसारी की अनुशंसा के आलोक में बिहार विधानसभा 2020 में महागठबंधन उम्मीदवार के खिलाफ दल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण दरभंगा जिला अध्यक्ष राम नरेश यादव को पद और प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है. चर्चा ये है कि सिद्दीकी न तेजस्वी यादव से बात कर रहे थे और ना ही प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद से. इसके बाद खुद लालू प्रसाद यादव ने पहल की और तब जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकाला गया. हालांकि वायरल ऑडियो पर हंगामा मचने के बाद राजद के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि यह फर्जी ऑडियो है और इसमें उनकी आवाज नहीं है.


गौरतलब है कि सियासी गलियारे में सिद्दीकी के पाला बदलने की चर्चा आम थी. खबर ये आ रही थी कि सिद्दीकी को जेडीयू ने मंत्री बनाने का ऑफर दिया है. मीडिया ने इस बाबत उनके पूछा तो सिद्दीकी ने कुछ भी बोलने से ही इंकार कर दिया था. इससे चर्चाओं को और बल मिला था.