ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

45 शिक्षकों की मौत के बाद सरकार की अपील बेमानी, शिक्षक संघ मरते दम तक संघर्ष जारी रखेगा

PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा हड़ताली शिक्षकों के लिए जारी अपील पर आक्रोश व्यक्त करते हुए क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा हड़ताली शिक्षकों के लिए जारी अपील पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि करीब 45 हड़ताली शिक्षकों की जिन्दगी लील लेने वाली सरकार के शिक्षा मंत्री जी  कोरोना संकट मे मानवता की दुहाई दे रहे हैं।


शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि हम चाणक्य के वंशज है, मानवता की परिभाषा न सिखाएं । हम तो हड़ताल मे रहकर आपके द्वारा किए गए गैर कानूनी दमनात्मक कारवाइयों को झेलते हुए भी स्वेच्छा से इस कोरोना वैश्विक महामारी मे जन जागरूकता से लेकर कोरेनटाईन सेंटर पर पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए अपनी सामाजिक दायित्वों का भलीभांति निर्वहन कर रहे हैं ।


उन्होनें कहा कि इतने शिक्षकों की मृत्यु के बाबजूद भी किसी तरह से संवेदनशील नहीं होना संवेदना के सभी सूत्रों को तो आपने खंडित करने का दुहसाहस किया है । शिक्षक की औचित्यपूर्ण मांगों को हमारी विवशता समझने का भूल नहीं करें । मुझे भी अपने वाजिब अधिकारों के लिए ससमय फैसला लेने आता है । हम एक हैं,अडिग हैं ,अखंडित हैं और सांगठनिक रूप से अनुशासित एवं एकताबद्ध हैं ।और सरकार के ऐसे सभी कुचक्रों का मुहतोड़ जबाब देने के लिए हमारे सभी जाबांज साथी दृढसंकल्पित हैं