ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

पढ़ाई के लिए लड़कियों को विदेश भेजेगी बिहार सरकार, डिप्टी सीएम तेजस्वी ने किया बड़ा एलान

PATNA: आने वाले दिनों में बिहार सरकार इच्छुक लड़कियों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजेगी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना वीमेंस कॉलेज में आयोजित एनुअल फंग्शन में इसकी घोषणा की। ते

पढ़ाई के लिए लड़कियों को विदेश भेजेगी बिहार सरकार, डिप्टी सीएम तेजस्वी ने किया बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: आने वाले दिनों में बिहार सरकार इच्छुक लड़कियों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजेगी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना वीमेंस कॉलेज में आयोजित एनुअल फंग्शन में इसकी घोषणा की। तेजस्वी ने खुले मंच से एलान किया कि अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रही कॉलेज की छात्राओं को पढ़ाई के लिए विदेश भेजेंगे। तेजस्वी यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी चीज की जरूरत हो तो उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि अगर बिहार की लड़कियां आगे बढ़ती हैं तो राज्य का नाम रोशन होगा और वे बिहार के विकास में अपना योगदान करेंगी।


दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना वीमेंस कॉलेज के एनुअल फंग्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने एलान किया कि राज्य सरकार छात्राओं को पढ़ाई के लिए विदेश भेजेगी। इस दौरान तेजस्वी ने कॉलेज की छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर उनकी तुलना माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ से की। तेजस्वी यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनको किसी भी चीज की जरूरत हो तो उनसे संपर्क करें। इस दौरान तेजस्वी ने कार्यक्रम में मौजूद सांसद रविशंकर प्रसाद से, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग कर दी।


उन्होंने यह भी कहा कि लोग उनके ऊपर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हैं लेकिन लोगों को समझना चाहिए अगर जातिवाद करते तो उनकी शादी किसी कैथोलिक परिवार में नहीं हुई होती। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी भी इसको लेकर कोई बातचीत नहीं की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। तेजस्वी ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के विकास के लिए बिहार सरकार भी अपनी तरफ से हर संभव मदद कर रही है। सरकार ने 300 करोड़ रुपए पटना विश्वविद्यालय को दिया है। बिहार सरकार बजट का 16 फीसदी शिक्षा पर खर्च कर रही है। अपने बूते बिहार सरकार जितना बन रहा है कर रही है। अगर पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल जाता है तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के जो टॉपर्स बच्चें हैं अगर उन्हें देश से बाहर जाकर पढ़ाई करनी होगी तो सरकार ऐसे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजेगी।