ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

पद संभालते ही एक्शन में नए DGP, पुलिस अफसरों को दिया स्पेशल टास्क

PATNA : डीजीपी आलोक राज ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों और पटना जिले के अफसरों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। डीजीपी ने पुलिस पदाधिकार

पद संभालते ही एक्शन में नए DGP, पुलिस अफसरों को दिया स्पेशल टास्क
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : डीजीपी आलोक राज ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों और पटना जिले के अफसरों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों को टीम भावना से काम करने का निर्देश दिया और विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष टास्क दिए। उन्होंने केंद्रीयकृत कंट्रोल कमांड सेंटर का भी निरीक्षण किया और पुलिस मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।


डीजीपी आलोक राज गांधी मैदान के पास आइजी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार और एडीजी विधि-व्यवस्था संजय सिंह भी थे। कार्यालय पहुंचते ही आइजी गरिमा मलिक और डीआइजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने उनकी अगुवानी की। यहां डीजीपी को गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में डीएसपी से लेकर आइजी के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि वे पूरी ऊर्जा एवं शक्ति के साथ काम करें। टीम भावना से काम करने से ही कार्य की सफलता सुनिश्चित होती है।


उन्होंने विधि-व्यवस्था को लेकर अफसरों को विशेष टास्क दिए। इसके बाद वह केंद्रीयकृत कंट्रोल कमांड सेंटर भी गए और कैमरों की मदद से की जा रही मानीटरिंग का जायजा लिया। उन्होंने भविष्य में इस तकनीक का और बेहतर इस्तेमाल करने की बात कही। इसके पूर्व डीजीपी आलोक राज ने पुलिस मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।


उन्होंने दिन में 11 से एक बजे तक करीब तीन घंटे तक पुलिस मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों की कार्य प्रणाली को नजदीक से देखा।जानकारी के अनुसार डीजीपी आलोक राज ने स्पेशल ब्रांच, अपराध एवं अनुसंधान विभाग, डीजीपी कंट्रोल रूम, पुलिस मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर, फारेंसिक सेल सहित अन्य कार्यालयों में गए।