ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, अबतक 2 करोड़ 5 लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना

PATNA : परिवहन विभाग द्वारा तीसरे दिन भी राज्यभर में ओवरलोडेड ट्रक और अन्य ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई के लिए विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया. सभी जिलों में चलाए गए अभियान के दौरान

ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, अबतक 2 करोड़ 5 लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : परिवहन विभाग द्वारा तीसरे दिन भी राज्यभर में ओवरलोडेड ट्रक और अन्य ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई के लिए विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया. सभी जिलों में चलाए गए अभियान के दौरान तीन दिनों में अब तक कुल 514 व्यावसायिक वाहनों को ओवरलोडेड तथा अन्य नियमों के उल्लघंन किये जाने पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है. 


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बालू लदे एवं अन्य ओवरलोडेड वाहनों की जांच में अब तक 367 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है. वहीं ओवरलोडेड 124 वाहनों (ट्रक, बस एवं अन्य व्यावसायिक वाहन) के परमिट रद्द करने की अनुशंसा संबंधित जांच पदाधिकारियों द्वारा की गई है. परिवहन सचिव ने बताया कि  ओवरलोडिंग वाहनों का परिचालन किया जाना सड़क सुरक्षा नियम एवं मोटर वाहन अधिनियमों का उल्लंघन है. ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार एक सप्ताह तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा.  


इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया गया है कि ओवरलोडिंग पर कड़ाई से कार्रवाई करें. ओवरलोडिंग वाहनों जांच एवं कार्रवाई के लिए जिला परिवाहन पदाधिकारी, एमवीआई और ईएसआई को निर्देश दिया गया है. सभी जिलों में चले ओवरलोडिंग विशेष जांच अभियान में ट्रक, बस एवं अन्य ओवरलोडिंग व्यावसायिक वाहनों पर तीन दिनों में अब तक कुल लगभग 2 करोड़ 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.