ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन संसद से पारित होने बाद विपक्ष कर रहा विधवा विलाप: ऋतुराज सिन्हा

ऋतुराज ने कहा कि वक्फ के पास अभी कई ऐसी जमीनें है जिसका उसके पास रिकॉर्ड तक नहीं है ? क्या यह काफी नहीं है समझने के लिए कि संशोधन क्यों जरूरी था । अब पेट में दर्द तो उन्हें होगा ही जो इसकी आड़ में जमीन हड़पने या भू माफियों की दुकान चलाते थे।

BIHAR
बीजेपी नेता का बयान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Waqf Amendment Bill:  भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने वक्फ संशोधन विधेयक को दोनों संसद से पारित हुए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह,किरण रिजूजू और इस बिल के समर्थन में खड़े सभी सांसदों को बधाई देते हुए कहा है कि जिनकी बेइमानी की दुकान बंद हुई है वहीं लोग इस बिल के संशोधन पर हाय तौबा मचा कर विधवा विलाप कर रहे है ,जबकि हकीकत यह है कि बिल के पास हुए जाने पर मुस्लिम महिलाओं के साथ साथ पिछड़े और गरीब मुस्लिमों की जिन्दंगी में खुशहाली आएगी।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि मान लीजिए, अगर किसी ने जमीन खरीद ली और दो चार साल तक खाली छोड़ दी,तो उसपर वक्फ कब्जा करके या उसका उपयोग करके उसे अपनी साबित कर सकता है। मतलब वक्फ की संपति ,बिना कागज या सबूत के वक्फ की होगी। हाल में भारतीय संसद की जमीन और प्रयागराज में महाकुंभ भी वक्फ की जमीन पर होने का दावा वक्फ के लोगो ने कर डाला था। वक्फ के पास अभी कई ऐसी जमीनें है जिसका उसके पास रिकॉर्ड तक नहीं है ? क्या यह काफी नहीं है समझने के लिए कि संशोधन क्यों जरूरी था । अब पेट में दर्द तो उन्हें होगा ही जो इसकी आड़ में जमीन हड़पने या भू माफियों की दुकान चलाते थे।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि दुनिया में कही किसी अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक के लिए ऐसा कोई कानून नहीं है। जब मुस्लिम देशों में ऐसा कोई कानून नहीं है तो भारत को ऐसे कानून को ढोने की आवश्यकता ही क्यों है ?वक्फ के पास इतनी संपति होने के बावजूद भी अल्पसंख्यक वर्ग सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ क्यों है? इन सभी पक्षों को जानने के बाद स्पष्ट है कि देश में इस कानून में बदलाव की जरूरत देश हित के लिए आवश्यक था ,जिसको नरेंद्र मोदी की सरकार ने पास कराकर राजनीतिक रोटियां , तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों पर तमाचा जड़ने का काम किया है।


नेशन फर्स्ट के सैद्धांतिक विचारधारा से संकल्पित नरेन्द्र मोदी की सरकार देशहित में लिए अपने साहसिक निर्णय से जानी जाती रही है। चाहे धारा 370 हो ,तीन तलाक को खत्म करना हो,एक राष्ट्र एक चुनाव हो या अभी वक्फ संशोधन बिल हो ,अपने साहसिक निर्णयों के कारण ही आज नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्ववर्ती सरकारों से अलग दिखती है तभी तो आज जनता के नजर में ,अब तक की सबसे लोकप्रिय सरकार है।

टैग्स