ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News : सुबह-सुबह मर्डर, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की हत्या ; परिजनों में मातम का माहौल

Bihar News : गया में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतक शख्स एक नक्सली का चाचा था। अब इस घटना को लेकर लोगो में आक्रोश की भावना नजर आ रही है।

bihar news
गया में हत्या
© reporter
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी मे अब एक ताजा मामला गया से सामने आया है। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार के गया में हत्या से हड़कंप मच गया है। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घर से चंद मीटर की दूरी पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक जमीन विवाद की रंजिश में उसकी हत्या की गई है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। 


मृतक की पहचान डोमन यादव (61 वर्ष) के रूप में हुई है, वह नक्सली नितेश का चाचा था। वहीं, अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह घटना डुमरिया थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव की है।  जहां सुबह बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक पर निकला था। उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घर से कुछ दूरी पर ही पहले गमछे से मुंह बांधा और फिर गला दबाकर मार डाला। 


 इधर, मृतक डोमन यादव के पुत्र रामलाल यादव ने आशंका जताई कि जमीन विवाद में उसके पिता को मारा गया है। हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद डुमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।