ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ओडिशा ट्रेन हादसा: बिहार के 7 लोगों की मौत, 10 लोग लापता ; CM नीतीश ने भेजी 4 सदस्यीय टीम

PATNA : ओडिशा ट्रेन हादसे ने देश भर के लोगों को सदमे में ला दिया है। इस रेल दुर्घटना में अबतक बिहार के 7 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें उत्तर बिहार के चार, नवादा का एक और जमुई

ओडिशा ट्रेन हादसा: बिहार के 7 लोगों की मौत, 10 लोग लापता ; CM नीतीश ने भेजी 4 सदस्यीय टीम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : ओडिशा ट्रेन हादसे ने देश भर के लोगों को सदमे में ला दिया है। इस रेल दुर्घटना में अबतक बिहार के 7 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें उत्तर बिहार के चार, नवादा का एक और जमुई के दो लोग शामिल हैं। जबकि 36 से अधिक घायल हैं। वहीं दस लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं। मृतकों में दो मधुबनी के झंझारपुर और एक लदनियां का है। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के भी एक मजदूर की हादसे में मौत हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, इस रेल हादसे में नवादा के रोह के युवक की भी मौत हुई है। इसके साथ ही वहां के छह लोग घायल हैं। वहीं, बेगूसराय के पांच लोग भी जख्मी हुए हैं। लापता लोगों में मधुबनी के बासोपट्टी के छह, पश्चिम चंपारण के दो, जुमुई व बिहारशरीफ के एक-एक शामिल हैं। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। मृतकों व घायलों के परिजन शनिवार को ओडिशा के लिए रवाना हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


वहीं, इस उत्तर बिहार के 20 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें नौ लोग मधुबनी के जबकि 11 लोग पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। जमुई के भी दो युवकों की मौत हो गयी। इनमें एक चकाई थाना क्षेत्र के महेशापत्थर गांव के निवासी राम किस्कू तो दूसरा बरहट थाना क्षेत्र के पांडो निवासी रणवीर कुमार शामिल हैं। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गये और एक लापता है। 


इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने हेतु बिहार के अधिकारियों की एक टीम भेजी जा रही है जो ओडिशा सरकार, रेलवे तथा बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी।  इसको लेकर वरीय अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। इस टीम में श्याम बिहारी मीणा, डॉ कुमार आशीष, अविनाश कुमार, शहरयार को शामिल किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, आपको बता दें ओडिशा रेल हादसा देश की बड़े रेल हादसों में एक है। जिसमें 288 से ज्यादा लोगों मौत हुई है। वहीं एक हजार से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। बालासोर में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से भीषण रेल हादसा हुआ