ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

ओडिशा रेल हादसा: बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, एक कॉल पर मिलेगी घटना से जुड़ी हर जानकारी

PATNA: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुए ट्रेन हादसे में अबतक 261 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया

ओडिशा रेल हादसा: बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, एक कॉल पर मिलेगी घटना से जुड़ी हर जानकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुए ट्रेन हादसे में अबतक 261 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने के बाद बिहार सरकार ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर हादसे से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


दरअसल, शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे ओडिशा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे।इसभयानक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर261पर पहुंच गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।


हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे ने कल कई हेल्पनंबर जारी किए थे। अब बिहार सरकार की तरफ से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर फोन पर लोग अपने सगे संबंधियों के बारे में हादसे से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के आपातकालीन संचालन केंद्र को नंबर 0612-2249204 और 2294205 पर फोन कर लोग घटना से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

टैग्स