ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

एनटीपीसी ने आईजीआईएमएस को सौंपे 4 हाईटेक एम्बुलेस, दिल्ली से केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया रवाना

PATNA: केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने आज पटना के IGIMS को अनुदान के तहत प्रदान की गई चार हाईटेक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईजीआईएमएस

एनटीपीसी ने आईजीआईएमएस को सौंपे 4 हाईटेक एम्बुलेस, दिल्ली से केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया रवाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने आज पटना के IGIMS को अनुदान के तहत प्रदान की गई चार हाईटेक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईजीआईएमएस परिसर में आयोजित समारोह के दौरान NTPC की ओर से IGIMS के चिकित्सा अधीक्षक को एम्बुलेंस की चाबियां सौंपी गई।


समारोह में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौजूद रहे जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से समारोह में शामिल हुए। करीब 80 लाख रूपए की लागत से बनाए गए इन अत्याधुनिक एम्बुलेंस में एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधा उपलब्ध है।


इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर बिहार के विकास के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। पिछले चार वर्षों में NTPC सीएसआर के तहत बिहार में 320 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च कर चुका है। उन्होंने कहा कि उनके प्रभार लेने के बाद से बिहार में 23000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है। उन्होने बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एनटीपीसी और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए बिहार को चिकित्सा ढांचागत सहायता प्रदान करने के लिए NTPC और विद्युत मंत्रालय की प्रशंसा की। इस दौरान एनटीपीसी और ऊर्जा विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।


टैग्स