ब्रेकिंग
परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानपरिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमान

NSMCH में मनाया गया 6वां राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह, दवाओं के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 17 से 23 सितंबर तक 6वां राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह मनाया गया। इस दौरान ADR Reporting पर प्रशिक्षण, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम..

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) में 17 से 23 सितंबर 2026 तक 6वां राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Promoting Rational Use of Medicines through Pharmacovigilance: A Step Towards Safer Healthcare” रही।


17 सितंबर को कार्यक्रम की शुरुआत “Promoting Rational Use of Medicines through Pharmacovigilance: A Step Towards Safer Healthcare” विषय पर   प्रिंसिपल Dr.Harihar Dikshit के संबोधन से हुई। इसके बाद चिकित्सकों,सभी क्लिनिकल विभाग नर्सिंग स्टाफ, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट्स, पीजी विद्यार्थियों तथा फार्मासिस्टों के लिए फार्माकोविजिलेंस एवं ADR Reporting पर जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।


19 सितंबर को नर्सिंग स्टाफ के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें..

प्रथम – सुमन कुमारी

द्वितीय – अखिलेश राजभर

तृतीय – नंदानी रहीं।


इसके अतिरिक्त 22 सितंबर को NSMCH OPD Reception Area तथा 23 सितंबर को तारानगर, सिकरिया में विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर OTC दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग तथा फार्माकोविजिलेंस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इश्तेयाक अहमद के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन सचिव डॉ. अमृतांशु शेखर तथा आयोजन टीम के सदस्य डॉ. शिल्पी मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार नीरज एवं डॉ. प्रिया ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टैग्स