ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

NSMCH में कोरोना का इलाज शुरू, कमिश्नर संजय अग्रवाल ने किया दौरा

PATNA : पटना के बिहटा स्थिति नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी NSMCH में भी कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। नवनिर्मित NSMCH में कोरोना मरीजों को बढ़िया से बढ़ि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के बिहटा स्थिति नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी NSMCH में भी कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। नवनिर्मित NSMCH में कोरोना मरीजों को बढ़िया से बढ़िया स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन ने हर स्तर से तैयारी पूरी कर रखी है। 


 NSMCH में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल और दानापुर एसडीओ शनिवार को अस्पताल पहुंचे। वो व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। हालांकि कुछ निर्देश भी उन्होंने दिए। फिलवक्त  NSMCH में तीन कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज चल रहा है। इन मरीजों के लिए आइसोलेटेड वार्ड बनाया गया है, जहां तमाम एहतियात का पालन किया जा रहा है। मरीजों की देखभाल पटना के जानेमाने डॉक्टर और प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यहां पर्याप्त संख्या में आईसीयू बेड है। वेंटिलेटर भी पर्याप्त संख्या है। ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। इस तरह सभी जरूरी सेवाओं के साथ कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 


 NSMCH चौबीस घंटा आपातकाल की सेवा दे रहा है। यहां ब्लड बैंक भी है। एंबुलेंस की भी सुविधा अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। दवा, जांच आदि के लिए भी मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। आयुक्त के साथ बैठक में संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी, प्राचार्य डॉ. अरविंद प्रसाद, पवन कुमार आदि मौजूद थे। इन लोगों ने अस्पताल के मौजूद सुविधाओं के बारे में  प्रमंडलीय आयुक्त को बताया।

टैग्स