ब्रेकिंग
Bankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच हो

मानवता की सेवा का संदेश: विश्व रक्तदाता दिवस पर NSMCH में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), बिहटा में आयोजित रक्तदान शिविर में छात्रों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

बिहार न्यूज
रक्तदान महादान है, सेवा ही सच्चा धर्म
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), अमहरा, बिहटा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मेडिकल छात्रों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद और मानवता की सेवा का संदेश दिया। 


रक्तदान शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर यह साबित किया कि रक्तदान न केवल एक महान सेवा है, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम भी है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक यूनिट रक्त कई मरीजों के उपचार में सहायक हो सकता है और आपातकालीन परिस्थितियों में अमूल्य साबित होता है।


शिविर में ब्लड बैंक मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा, प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित, डॉ. अशोक सारण, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रौशन भट्ट, डॉ. प्रत्युष अंशुमान, डॉ. आजाद ठाकुर सहित अनेक चिकित्सकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके अलावा मेडिकल छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अन्य स्वयंसेवकों ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।


कार्यक्रम की सफलता में NSMCH ब्लड बैंक टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्थान प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई और अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

टैग्स