ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार में अब हर 50KM पर होगा फोरलेन हाइवे, 9710 करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर काम तेज

बिहार सरकार राज्य के सभी हिस्सों में सुरक्षित और सुविधाजनक संपर्क प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विजन-2030 के तहत 50 किलोमीटर के भीतर किसी चार लेन राजमार्ग द्वारा राज्य के किसी भी हिस्से तक पहुंच सुनिश्चित करने की योजना है।

road
road
© road
User1
3 मिनट

बिहार सरकार ने अपने विजन-2030 के तहत राज्य के किसी भी हिस्से को अधिकतम 50 किलोमीटर के दायरे में किसी न किसी फोर लेन हाईवे से जोड़ने की योजना बनाई है। विभागीय समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में फुटब्रिज, जेब्रा क्रॉसिंग और दृष्टिबाधित पैदल यात्रियों के लिए ऊंचे रोड मार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 


इसके अलावा सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जगह-जगह गैंट्री साइनबोर्ड और जागरूकता संदेश लगाए जाएंगे। तय समय के भीतर काम पूरा करने के लिए एनएच अनुमंडल को मुख्य अभियंता स्तर पर साप्ताहिक मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। 


बिहार सरकार अब सड़क परियोजनाओं की मॉनिटरिंग को डिजिटल मोड में लाने जा रही है। मॉनिटरिंग ऐप विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, जिसके जरिए वरिष्ठ इंजीनियरों के फील्ड विजिट और प्रगति अपडेट की रियल टाइम जानकारी मुख्यालय तक पहुंचेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया जा रहा है।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में 9710 करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जिसमें 6650 करोड़ की योजनाएं क्रियान्वयन चरण में हैं। 2000 करोड़ की योजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं। 1060 करोड़ की योजनाएं समझौते के चरण में हैं। सरकार यांत्रिक उपविभाग को पुनर्गठित करने की भी योजना बना रही है, ताकि इंजीनियरों के अनुभव और दक्षता का अधिकतम उपयोग किया जा सके।


हर प्रमंडल में फुटब्रिज, जेब्रा क्रॉसिंग और ऊंची सड़क चिह्नांकन बनाए जाएंगे। गैंट्री साइनबोर्ड के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्यों की डिजिटल मॉनिटरिंग होगी, ताकि देरी न हो। फोर लेन हाईवे का नेटवर्क तेजी से बढ़ेगा, जिससे राज्य के हर इलाके को कनेक्टिविटी मिलेगी। बिहार में हाईवे और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से आने वाले सालों में राज्य की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह बदल सकती है।