ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: अब आराम से छुट्टी पर जा सकेंगे बिहार के अधिकारी और कर्मचारी, सरकार ने जारी किया यह आदेश; जानिए..

Bihar News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया था. अब सरकार ने अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों और राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों से साथ साथ सभी कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया था। बिहार सरकार ने अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है।


दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र बिहार सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी थी। राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से सभी प्रशासनिक, पुलिस और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी थी। इस आदेश को संभावित आपात हालात से निपटने के लिए उठाया गया एक एहतियाती कदम माना जा रहा था।


भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने के बाद अब बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें सभी तरह की छुट्टियों को रद्द किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।


Bihar News: अब आराम से छुट्टी पर जा सकेंगे बिहार के अधिकारी और कर्मचारी, सरकार ने जारी किया यह आदेश; जानिए..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता