ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

NMCH से भागा कोरोना पॉजिटिव युवक, कई घंटों बाद दानापुर में पकड़ा गया

PATNA : एनएमसीएच में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव युवक अस्पताल से भाग गया. जैसे ही यह बात सामने आई आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय थाना और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को द

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : एनएमसीएच में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव युवक अस्पताल से भाग गया. जैसे ही यह बात सामने आई आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय थाना और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई. इसके बाद युवक की खोजबीन शुरू हो गई. प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को सोमवार की शाम दानापुर से पकड़ लिया और दोबारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

बताया जाता है कि लखीसराय के कोरोना संदिग्ध युवक को 2 दिन पूर्व एनएमसीएच के कोरोना नोडल सेंटर में भर्ती कराया गया  था. जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे मेडिसिन विभाग में रखा गया था. 

सोमवार को युवक कहीं चला गया. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. अस्पताल परिसर में सभी जगह तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला. जिसके बाद प्रशासन को इसकी खबर दी गई. जिसके बाद सोमवार को युवक को दानापुर से पकड़ लिया गया.