ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में केंद्रीय टीम : एनएमसीएच में अचानक से पहुंची, कोरोना टेस्ट में तेजी लाने का निर्देश

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी लेकर हालात और अस्पतालों में किए जा रहे हैं इंतजामों को देखने के लिए आयी केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम लगातार हालात का ज

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी लेकर हालात और अस्पतालों में किए जा रहे हैं इंतजामों को देखने के लिए आयी केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम लगातार हालात का जायजा ले रही है। केंद्र की इस टीम में चार लोग शामिल हैं। गुरुवार को अचानक से केंद्रीय टीम ने पटना के एनएमसीएच का जायजा लिया वहां कोरोना टेस्ट की पूरी प्रक्रिया और कोरोना के रोगियों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। 


केंद्र की तरफ से भेजी गई इस टीम में कुल 4 मेंबर शामिल है।  दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ घनश्याम पांती के नेतृत्व में आयी इस सेंट्रल टीम में एनसीडीसी के डॉ सी एस अग्रवाल,दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के डॉ अनिल चौधरी और भारत सरकार के क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालय के डॉ रविशंकर सिंह शामिल हैं। इन सब के साथ राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रामरतन प्रसाद भी टीम के साथ हैं। 


सेंट्रल टीम ने एनएमसीएच में कोरोना संक्रमण के वार्ड का मुआयना किया। बाद में अस्पताल के अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा और नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। एनएमसीएच में टेस्ट की रफ्तार बढ़ाए जाने का निर्देश भी केंद्रीय टीम ने दिया है। डॉ पांती ने कहा है कि जांच की रफ्तार में तेजी लाने की आवश्यकता है और इसके लिए एनएमसीएच को जल्द ही एंटीबॉडी टेस्ट के लिए किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट के मिलने के बाद मरीजों की पहचान 10 मिनट के अंदर हो पाएगी।

टैग्स