ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

NMCH में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी, 11 बजे सरकार से होगी बातचीत

PATNA : राजधानी पटना के एकमात्र कोविड हॉस्पिटल एनएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाएं कल देर शाम से बाधित हैं. जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. मरीजों के परिजनों के गुस्से का शिकार

NMCH में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी, 11 बजे सरकार से होगी बातचीत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के एकमात्र कोविड हॉस्पिटल एनएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाएं कल देर शाम से बाधित हैं. जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. मरीजों के परिजनों के गुस्से का शिकार होने के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं लौटे हैं. अब सुबह 11 बजे सरकार के साथ उनकी बातचीत होनी है जिसके बाद काम पर वापस लौटने को लेकर जूनियर डॉक्टर फैसला करेंगे.


जूनियर डॉक्टर लगातार सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. एनएमसीएच में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार किया है. जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बीती रात ही पहल की थी और एसएसपी को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निर्देश दिया है लेकिन जूनियर डॉक्टर तब तक काम पर वापस नहीं लौटना चाहते जब तक एनएमसीएच में पुलिस बल की तैनाती नहीं हो जाती. 


आपको बता दें कि गुरूवार को एनएमसीएच को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जाने के बाद पहली बार एक दिन में डेढ़ दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई. देर शाम एनएमसीएच में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद डॉक्टर और परिजनों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया. जिसके बाद अब मरीजों के इलाज में काफी परेशानी हो रही है. 

टैग्स