ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नियोजित शिक्षकों ने डिप्टी CM सुशील मोदी का किया घेराव, आर-पार की लड़ रहे लड़ाई

PATNA : समान काम समान वेतन के मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ आर या पार की लड़ाई लड़ने नियोजित शिक्षकों ने सुबह सवेरे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का घेराव किया है. नियोजित शिक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : समान काम समान वेतन के मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ आर या पार की लड़ाई लड़ने नियोजित शिक्षकों ने सुबह सवेरे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का घेराव किया है. नियोजित शिक्षक के सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित निजी आवाज पहुंचे हैं और वहां जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. 


बिहार में नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पिछले 2 हफ्ते से जारी है. मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के बीच ही संपन्न करा ली गई और अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी हड़ताली शिक्षकों के बगैर हो रहा है. सरकार ने नियोजित शिक्षकों के रवैए के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए उनके ऊपर कार्रवाई भी करनी शुरू कर दी है. नियोजित शिक्षकों के नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करने का आदेश भी दिया जा चुका है. ऐसे में अब नियोजित शिक्षकों ने सत्तापक्ष के नेताओं की घेराबंदी शुरू कर दी है.


नियोजित शिक्षकों ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह सत्तापक्ष से जुड़े नेताओं का घेराव करेंगे. इसी कड़ी में आज राजेंद्र नगर स्थित डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के आवास का नियोजित शिक्षकों ने घेराव किया है.