ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नियोजित शिक्षकों का दर्द समझ रही हैं राबड़ी देवी, बोली- सरकार से परेशान हैं टीचर और आंगनबाड़ी कर्मी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. आरजेडी लगातार नीतीश सरकार को अपने निशाने पर ले रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश सरकार को घेरने के लिए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. आरजेडी लगातार नीतीश सरकार को अपने निशाने पर ले रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश सरकार को घेरने के लिए 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस यात्रा से पहले राबड़ी देवी ने ट्वीट कर नीतीश सरकार को घेरा है. राबड़ी देवी ने नियोजित शिक्षकों के दर्द को समझा है. उन्होंने ट्वीट के जरिए नीतीश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की यह यात्रा लंबे समय के लिए चलने वाली है. आरजेडी के करीबी नेताओं का कहना है कि अगले 2 महीने तक के लिए तेजस्वी बिहार का भ्रमण करेंगे. राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बेरोज़गारी हटाओ यात्रा की घोषणा मात्र से ही नीतीश सरकार के हाथ-पैर फूल गए है.' उन्होंने आगे लिखा कि 'नियोजित शिक्षक, आंगनवाड़ी कर्मी, संविदाकर्मी, ग़रीब, किसान और युवा वर्ग समेत हर कोई इस सरकार से त्रस्त है.'

नियोजित शिक्षकों का दर्द समझ रही हैं राबड़ी देवी, बोली- सरकार से परेशान हैं टीचर और आंगनबाड़ी कर्मी


तेजस्वी यादव बिहार के कोने-कोने में जाकर युवाओं को मौजूदा सरकार की नाकामियों से वाकिफ कराएंगे. 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की शुरुआत 23 फरवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में तेजस्वी की एक बड़ी जनसभा के बाद होगी. बिहार में बिगड़े लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर गिरिराज सिंह के बयान को लेकर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "बिहार में मरणासन्न क़ानून व्यवस्था और शराबबंदी का सच नीतीश जी के ही घटक दल के केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बता रहे है. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूर्णत: ख़त्म हो चुका है. राक्षस राज क़ायम हो गया है। सत्ता संरक्षित अपराधियों ने तांडव मचा रखा है. औसतन बिहार में 100 मर्डर हो रहे है."


टैग्स